ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में ईको कार में फंसे लोगों भारी मशक्कत के बाद निकाला, दो की मौत, 10 की हालत गंभीर
कोतवाली दादरी के क्षेत्र स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार ईको कार ने पीछे टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था ईको कार परखच्चे उड़ गए और कार में सवार एक महिला समेत 12 व्यक्तियों घायल हो गये और कार में फंस गये. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दादरी पुलिस और स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद उन्हे हाइड्रा की मदद से घायलों को बाहर, निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है यहां दो व्यक्तियों को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है बाकी हालत नाजुक बनी हुई है।
तस्वीरो में देखा जा सकता है कि दादरी पुलिस और स्थानीय लोगों हाइड्रा की मदद से घायलों को बाहर निकाल अस्पताल के लिए रवाना कर रहे है. हादसा देर रात को हुआ जब एक ईको कार पानीपत से डासना सिकन्द्राबाद, बुलन्दशहर होते हुए बदायूं जा रही थी। ईस्टर्न पेरीफेरल पर पोल नंबर 70 के पास एक ट्रक से लोहे की सामान गिर गया था। ड्राइवर ट्रक को रोककर लोहे की सामान को चैक कर रहा था। इसी समय पीछे से आ रही ईको कार पैरीफेरल पर खडे ट्रक में पीछे से टकरा गयी। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर दादरी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लोगों की भारी मशक्कत के बाद उन्हे हाइड्रा की मदद से घायलों को बाहर, निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है यहां दो व्यक्तियों अकरम पुत्र निसारुद्दीन और एक अज्ञात को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया है बाकी हालत नाजुक बनी हुई है।





