Type Here to Get Search Results !

यूपी रोडवेज ने स्कूटी को रौंदा,4 घायल

यूपी रोडवेज की बस ने स्कूटी को रौंधा, चार घायल एक हालत गम्भीर, ड्राइवर फरार



 थाना सेक्टर 58  क्षेत्र स्थित सेक्टर 62 में यूपी रोडवेज की बस ने स्कूटी टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी पर सवार हो कर जा रहे चार युवक  घायल हो गये. घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें से एक घायल की स्थिति गंभीर है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस और स्कूटी को हटवा, कर यातायात को फिर से चालू कर दिया है. हादसे बाद मौके से फरार ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है। 

 यूपी रोडवेज के बस के नीचे फसी हुई स्कूटी और और घायलों को थ्री व्हीलर में अस्पताल ले जाते लोग यह दृश्य विचलित करने वाले हैं.  यह हादसा आज सुबह 5:45 बजे उसे समय हुआ जब स्कूटी पर जा रहे युवकों को रोडवेज की बस में पीछे से टक्कर मार दी और स्कूटी को कुछ दूर तक खींचती ले गई.  इसके बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई.  लोगों ने बस को रोक कर घायलों को निकाला और थ्री व्हीलर में बिठाकर निजी अस्पताल के लिए रवाना कर दिया.  इस बीच बस का ड्राइवर फरार हो गया.  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 58  पुलिस के अनुसार दुर्घटना में कृष्णा,  नवीन,  सानिव और दीपक घायल हुए हैं.  जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  घायलों में दीपक की हालत गंभीर है.  उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है और स्कूटी और बस को मौके से हटवा कर यातायात को फिर से चालू कर दिया है. पुलिस ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad