Type Here to Get Search Results !

भारत बंद के समर्थन में आयी सपा,बनाई रणनीति

 आरक्षण के सवाल पर आयोजित भारत बंद में हिस्सा लेंगे समाजवादी

भाजपा का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आ गया-महेन्द्रनाथ यादव




 मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में 21 अगस्त बुधवार को अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण के मामले को लेकर आयोजित भारत बंद के सफलता की रणनीति बनायी गई। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सुनियोजित तरीके से आरक्षण को समाप्त करने की दिशा में लगातार षड़यंत्र कर रही है। यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती में मनमानी का सच सामने आ गया है। सपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर समाजवादी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता भारत बंद में शातिपूर्ण ढंग से हिस्सा लेंगे और आरक्षण, संविधान बचाओ आन्दोलन के पीडीए के संकल्प को मजबूती देंगे। निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बुधवार को सुबह सात बजे लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा के निकट एकत्र  होंगे और भारत बंद के आवाहन पर बस्ती बंद कराने में योगदान देंगे।
बैठक में विधायक राजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, वीरेन्द्र चौधरी, जावेद पिण्डारी, हरीश गौतम, विजय विक्रम आर्या, जमील अहमद, मो. स्वालेह आदि ने कहा कि ससाजवादी पार्टी का स्पष्ट मत है कि आरक्षण का अधिकार पूर्ववत दिया जाय और नियमों का पालन कराया जाय किन्तु भारतीय जनता पार्टी अनेक षड़यंत्रों के द्वारा आरक्षण को समाप्त कर देने का कुचक्र रच रही है। सपा इसे सफल नही होने देगी। पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता भारत बंद कार्यक्रम में शातिपूर्ण तरीके से हिस्सा लेकर ध्यानाकर्षण करेंगे। पीडीए का संघर्ष चरणबद्ध ढंग से जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तो बहुत पहले स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा आरक्षण विरोधी है। अब उसका असली चेहरा सामने आ गया है। पार्टी अधिकारों के लिये संघर्ष करने वालों के साथ पूरी ताकत से खड़ी है।
सपा की बैठक में मुख्य रूप से विपिन त्रिपाठी, राम शंकर निराला, समीर चौधरी, अरविन्द सोनकर, गीता भारती, राम उजागिर गौतम, रमेश गौतम, कन्हैया सोनकर, गिरीश चन्द्र, संजय गौतम, प्रशान्त यादव, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, अरविन्द यादव, मो. उमर, मो0 सलीम, मो. अहमद सज्जू, मो. हारिश, मंशाराम कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad