Type Here to Get Search Results !

राजस्व निरीक्षक को कम पड़ी सैलरी,तो लेने लगा घूस

 बहराइच विजिलेंस टीम ने राजस्व निरीक्षक को घूस लेते किया गिरफ्तार




राजस्व निरीक्षक को साथ लेकर गई विजिलेंस टीम 

एंकर: बहराइच मोतीपुर तहसील क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक को शुक्रवार दोपहर में विजिलेंस टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ लेकर चली गई है। इससे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

मोतीपुर तहसील में शुक्रवार को राजस्व विभाग की मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल पर एक क्लाइंट का फोन आया। मीटिंग समाप्त होने के बाद राजस्व निरीक्षक अपने आवास के लिए गए। आवास पहुंचते ही वहां पर क्लाइंट ने राजस्व निरीक्षक को काम करवाने के लिए 25 हजार रूपये घूस दिया। घूस लेते ही अयोध्या विजिलेंस की टीम ने राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित थाना क्षेत्र में सूचना देने के बाद विजिलेंस टीम राजस्व निरीक्षक को अपने साथ लेकर चली गई है। इस मामले में तहसीलदार अंबिका चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राजस्व निरीक्षक मीटिंग के बाद घर गए इसके बाद अचानक क्या हुआ यह जानकारी नहीं है। हालांकि कोतवाली नानपारा में विजिलेंस टीम राजस्व निरीक्षक से पूछताछ कर रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad