पुलिस पर चाकू से हमला जवान घायल इलाज जारी
पीलीभीत में लगातार ऑपरेशन लंगड़ा चल रहा है इसके बावजूदअपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते चले जा रहे हैं यहां पर दो भाइयों के झगड़े में गई पीआरबी पर तैनात सिपाही को दबंग ने चाकू मार दिया जिसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर भारी पुलिस मौजूद है।
पीलीभीत के सदर कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले गांव नाकुड मे दो भाइयों का झगड़ा हो रहा था जिसकी सूचना 112 पर दी गई मौके पर पीआरबी 5920 पर तैनात राशिद अपने सहयोगी सिपाही के साथ पहुंचा तो मौके पर दो भाइयों का झगड़ा हो रहा था जैसे ही यह दोनों भाइयों को समझने के लिए गाड़ी से नीचे उतरे की उसमें से एक ने राशिद के पेट में छुरा भोक दिया राशिद गंभीर हालत में वहीं पर गिर गया जिसको उसका साथी अपनी पीआरबी में लाद कर भागा साथी ही साथ रास्ते में इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी अस्पताल पहुंचने के साथ ही साथ सीओ सिटी समेत भारी पुलिस बल भी अस्पताल पहुंच गया मुजफ्फरनगर का रहने वाला राशिद 2018 बैंच का सिपाही है और वर्तमान में पीलीभीत में 112 मे तैनात है फिलहाल गंभीर हालत में उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था हालत गंभीर होने पर उसे जनपद बरेली रेफर कर दिया गया है।





