जानलेवा डेंगू ने एक बार फिर प्रयागराज में दी दस्तक
विगत कुछ वर्षो मे जानलेवा डेंगू के कहर से काल के गाल मे कई जिंदगिया समा गयी थी।उसी डेंगू ने एक बार फिर प्रयागराज में दस्तक दे दी है। बारिश और बाढ़ के साथ डेंगू का भी खतरा बढ़ने लगा है। शहर में जगह-जगह बारिश का पानी और गन्दगी एकत्रित होने के कारण मच्छरों के पैदा होने का डर बढ़ गया है, जिससे एक बार फिर डेंगू का खतरा शहर पर मंडराने लगा है ।ऐसे में शंभू नाथ हॉस्पिटल में दो डेंगू के मरीज मिले हैं । आपको बता दें कि विगत कुछ वर्षों में डेंगू के कहर से प्रयागराज सहम गया है।कई लोग डेंगू की बीमारी की चपेट में आने के कारण काल के गाल में समा गए । प्लेटलेट्स को लेकर पूरे शहर में अफरा तफरी मची रही ।शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा जिसमें डेंगू का मरीज ना रहा हो। शहर के सारे अस्पताल मरीज से खचाखच भरे रहे। हर तरफ प्लेटलेट्स को लेकरत्राहिमाम मचा हुआ था। ऐसे में एक बार फिर प्रयागराज में डेंगू ने दस्तक दे दी है।शंभूनाथ हॉस्पिटल मेंडेंगू के दो मरीज मिले हैं। ऐसे में जनरल फिजिशियन, एमडी ने बताया कि इस जानलेवा बीमारी से बचने का सर्वोत्तम उपाय है कि अपने आसपास सफाई रखेंऔर मच्छर पैदा नाहोने दें ।लेकिन दुर्भाग्य वश यदि डेंगू हो ही जाता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करेंऔर उसकेनेिगरानी में ही इलाज करवाये,जिससे विगत वर्षों जैसे हालात फिर से नापैदा हो जाय।





