Type Here to Get Search Results !

गणित सीखने की नई विधा का हुआ शुरुआत

 किट के माध्यम से रोचक ढंग से गणित सीखेंगे बच्चे - संजय शुक्ल






जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय गणित किट प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को शिक्षकों को बेहतर ढंग से गणित किट उपयोग की जानकारी दी गई। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी लेकर शिक्षक अपनी कक्षाओं में बेहतर ढंग से गणित किट का उपयोग करें। बच्चे आसानी से गणित विषय सीख सके इसी के उद्देश्य से गणित किट बनाई गई है और विद्यालयों में इसे लागू किया गया है। कहा कि किट के माध्यम से बच्चे गणित विषय को रोचक ढंग से सीख सकेंगे। संदर्भदाता हरेन्द्र यादव, बालमुकुंद और अनूप सिंह ने प्रशिक्षण के दूसरे दिन संख्या पद्धति एवं स्थानीय मान, दैनिक जीवन में अनुप्रयोग, गणित कहानी का निर्माण, संख्याओं पर आधारित संक्रियाएं, नवीन अवधारणाएं, लघुत्तम समापवर्तक एवं महत्तम समापवर्तक, दशमलव एवं भिन्न आदि पर विस्तृत जानकारी दिया। प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता अलीउद्दीन खान ने बताया कि प्रथम बैच के प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हो जाएंगे उसके उपरांत बृहस्पतिवार से शेष विकासखण्डों के प्रशिक्षण द्वितीय बैच में कराए जाएंगे।

 इस अवसर पर डॉ गोविन्द प्रसाद, शशिदर्शन त्रिपाठी, सरिता चौधरी, वर्षा पटेल, वन्दना चौधरी, रविनाथ त्रिपाठी, इमरान खान, कल्याण पाण्डेय, कुलदीप चौधरी, अमनसेन, विवेक कान्त पाण्डेय, कुलदीप सिंह, रत्नेश कुमार गुप्ता, पीयूष मिश्र, लवकुश त्रिपाठी, गोपाल दूबे, सचिन पाण्डेय, मधुसूदन तिवारी, अरुण दूबे, शिव कुमार त्रिपाठी, धनंजय दूबे, रजनीश शर्मा, विवेक कुमार, मेराज अहमद, विजय चौधरी, निशांत मिश्र, मो. सलाम, संजय, लाल महेश मौर्या, शशिकांत, अंशू शुक्ला, ममता गुप्ता, अज्ञाराम वर्मा, मधु वर्मा, राजेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad