Type Here to Get Search Results !

गुरुद्वारा के चुनाव को लेकर अखिलेश से मिला प्रतिनिधि मंडल

 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव को ज्ञापन देकर आज सरदार सुखदेव सिंह, सरदार भूपिन्द्र सिंह और सरदार बलविन्दर सिंह ने उत्तर भारत के ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंध कमेटी के चुनाव में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री द्वारा दखलंदाजी के खिलाफ अपने प्रभाव के इस्तेमाल का आग्रह किया है।

    ज्ञापन में कहा गया कि गुरूद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा और गुरू नानक साहिब और गुरू हरगोबिन्द साहिब जी से सम्बन्धित एक ऐतिहासिक गुरूद्वारा है। गुरूद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह चुघ पूर्व आईएएस अधिकारी को मजबूत बहुमत प्राप्त होने के बावजूद अध्यक्ष पद से हटवा दिया है और गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के ऊपर अपने चहेतों का कब्जा करवाकर सिखों के गुरूद्वारे पर सीधे रूप से कब्जा कर लिया गया है।

    इस लोकतांत्रिक देश में बहुमत प्राप्त अध्यक्ष को तानाशाही से हटवा दिया जाए, ऐसी उम्मीद एक राज्य सरकार से कैसे की जा सकती है? इस विशय को लेकर उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश की लाखों संगत आहत और क्रोधित है और गुरूद्वारा प्रबन्ध कमेटी के बहुत सदस्य गंभीर है। इस लड़ाई को आखिरी मुकाम तक पहुंचाने के लिए लड़ रहे है जब तक कि गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब से उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री और उनके साथियों का अवैध कब्जा हट नहीं जाता।

    ज्ञापन में  अखिलेश यादव के प्रति विश्वास जताया गया है कि वे अन्याय झेल रहे लोगों की बुलंद आवाज बनकर अन्याय के खिलाफ खड़े होकर लड़ाई में साथ देंगे।

    ज्ञापन पर हस्ताक्षरकर्ता  डॉ0 हरबंस सिंह चुघ व उपाध्यक्ष सरदारनी कमलेश कौर सहित डायरेक्टरगण गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब, पलविंदर सिंह अमरिया उ0प्र0, सुखदेव सिंह पूरनपुर उ0प्र0 एवं भूपिंदर सिंह, गुरूमुख सिंह बिलासपुर रामपुर उ0प्र0, गुरसेवक सिंह स्वार उ0प्र0, हरिजंदर सिंह लखीमपुर खीरी उ0प्र0, गुरमीत सिंह मिलक रामपुर उ0प्र0, निर्मल सिंह हंसपाल किच्छा, उत्तराखण्ड, चरनजीत सिंह सितारगंज उत्तराखण्ड, प्रतपाल सिंह रूद्रपुर उत्तराखण्ड, जसबीर सिंह नैनीताल उत्तराखण्ड, विजंदर सिंह काशीपुर उत्तराखण्ड, मलकीत सिंह ग्राम प्रधान, टांडा गुुलाब राय, पीलीभीत उ0प्र0, लखविंदर सिंह पूरनपुर, रंजीत सिंह अध्यक्ष गुरूद्वारा सिंह सभा पूरनपुर, बलजीत सिंह खैरा पूर्व अध्यक्ष गुरूद्वारा सिंह सभा पूरनपुर, गुरनाम सिंह पूरनपुर, षेर सिंह लखीमपुर खीरी, केसर सिंह पूरनपुर पीलीभीत आदि प्रमुख रहे।                      

               

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad