तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए काशी के कोतवाल
देश के सभी प्रमुख मंदिरों में आजादी के दिन की झलक अलग अलग देखने को मिली। काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का तिरंगे के रंग में खूबसूरत श्रृंगार किया गया। बाबा काल भैरव के मंदिर में भी भगवान के विग्रह को भारत के झंडे के रंगों से सजाया गया है। साथ ही बाबा विश्वनाथ मंदिर में ज्योतिर्लिंग पर फूल और बेल पत्र से तिरंगा बनाकर बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती की गई।
बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में जगह जगह तिरंगा लगाया गया था। इसके साथ ही कॉरिडोर में स्थापित भारत माता की प्रतिमा का भी भव्य श्रृंगार किया गया और ध्वजरोहण भी किया गया। बाबा विश्वनाथ के अलावा
पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है। इसी जश्न में काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा को भी शामिल किया गया। भगवान को तिरंगे की थीम पर श्रृंगार कर सजाया गया। बाबा विश्वनाथ का आजादी के दिन किया गया श्रृंगार आपका मन मोह लेगा।





