सोना व्यापारी से मिलकर बोले अजय राय: यूपी में हत्या-लूट बलत्कार में घिरी भारतीय जनता पार्टी, घुमा कर बंगाल की तरफ ले जा रही
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में नहीं देख रही है, फरुखाबाद में दो-दो बच्चियों को टांग दिया गया, अयोध्या में बलत्कार हो रहा, इटावा में तीन-तीन लोग जहर खाकर मर गए, यहां करोड़ो की दिन दहाड़े डकैती हो गई। इस पर क्यों नहीं बोल रहे। मैं समझता हूं, पूरी तरीके से भारतीय जनता पार्टी घिरी हुई है। बचाव के लिए वो बड़ी बड़ी बातें और बंगाल की तरफ घुमा रही है। यह बातें यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार शाम मीडिया से कही। वे चौक में सोना व्यापारी भरत सोनी से मिलने पहुंचे थे।
शहर स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस के कार्यक्रम में अजय राय शामिल हुए। यहां उनके साथ अमेठी सांसद केएल शर्मा मौजूद थे। अजय राय ने मीडिया से कहा कि कानून व्यवस्था पर बड़ी बड़ी बात योगी जी बोल रहे हैं, यहां दिन दहाड़े पांच करोड़ रूपये लूट ले गए। ये क्या है? आज पुलिस निरंकुश हो चुकी है। यहां को जो एसपी है ढाई साल से वो बैठा हुआ है, उसको संरक्षण दिए हुए हैं आप (योगी), मशाल जुलूस निकालने पर कार्यकर्ताओ को जेल भेजते हैं, उन पर लाठियां चलती हैं। अजय राय ने कहा जो लूट रहा है उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई ये बहुत ही शर्मिंदगी की बात है।
अजय राय ने सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुए घोटाले पर प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर से लेकर पूरे प्रदेश में काफी ऐसी शादियां हैं जो दुबारा कराई गई हैं। तमाम तरीके से भ्रष्टाचार है उस पे योगी जी नहीं बोलेगे। क्यों, क्योंकि वो और उनके लोग पूरी तरीके में शामिल हैं, और भ्रष्टाचार में पूरी भारतीय जनता पार्टी शामिल है। अजय राय ने ये भी कहा कि हर घर जल योजना में एक एक्सीईएन की पीट पीट कर हत्या हुई। उससे पहले एक डॉक्टर की हत्या हुई। कानून व्यवस्था धवस्त हो चुकी है, योगी जी फेल हैं। अपने फेल्योर को बचाने के लिए योगी उलूल जुलूल की बात कर रहे हैं।
.jpg)




