वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की 193 वी जायंती में शिरकत करने पहुँची सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
इलेक्शन कमीशन की चुनाव को लेकर हो रही मीटिंग समाजवादी पार्टी की तैयारी को लेकर बोली डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी की पूरी तैयारी है इस उपचुनाव को लेकर क्योंकि पिछले इलेक्शन में ही सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिला था और इस बार भी अच्छा समर्थन मिलेगा।
करहल सीट के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा
हम जानते हैं चुनाव में किस तरीके से शासन प्रशासन का प्रयोग भाजपा द्वारा किया गया और इस बार भी किया जा सकता है भाजपा की अब यही प्रणाली रहेगी और वह सत्ता में बने रहना चाहते हैं मौजूदा समय में सभी वर्ग भाजपा से परेशान है और सभी मिलकर भाजपा को हटाने का काम करेंगे।
इस उपचुनाव में बसपा द्वारा सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने को लेकर बोली डिंपल यादव।
मैं समझती हूँ कि लोकतंत्र है और पार्टी को अपने कैंडिडेट उतारने चाहिए यह सभी को अधिकार है।
मैनपुरी में लोकसभा चुनाव में योगी के रोड शो में बुलडोजर के प्रदर्शन को लेकर तंज करते हुए बोली डिंपल यादव।
पिछले चुनाव में जिस तरीके से यह लोग बुलडोजर लेकर आए उसका प्रदर्शन किया गया यह दबाव की राजनीति करना चाहते थे तो मैं समझती हूँ यहां के लोगों ने उनके बुलडोजर को निकालने का काम यहां के सभी लोगों ने किया है आप आगे आने वाले समय में देखेंगे कि पूरे उत्तर प्रदेश में इस बुलडोजर को निकलने का काम जनता करेगी।
करहल में सपा का प्रत्याशी कौन होगा इसको लेकर बोली डिंपल यादव।
मैं समझती हूँ कि जल्दी यह डिसीजन लिया जाएगा और 10 के 10 प्रत्याशियों के नाम सामने होंगे तो वहीं तेज प्रताप यादव के नाम पूछने पर हाथ जोड़कर धन्यवाद कहती हुई डिंपल यादव आगे बढ़ गई।





