Type Here to Get Search Results !

सपा कांग्रेस में घुस गई है जिन्ना की आत्मा-योगी आदित्यनाथ

 अलीगढ़ पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा कांग्रेस में घुस गई है जिन्ना की आत्मा ।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खैर विधानसभा गांव उदयगढ़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा कांग्रेस को सत्ता में आने का मौका मिलेगा। तो यह दंगा कराएंगे। कांग्रेस सपा में जिन्ना की आत्मा घुस गई है। जिन्ना ने देश का बटवारा कराया था। यह प्रदेश में दंगा कराने का कार्य करेंगे। कन्नौज का नवाब सपा की पहचान बन गया है। भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश में बिना भेदभाव विकास करने के साथ बहन ,बेटियों और व्यापारियों को सुरक्षा दी जा रही है।अगर किसी ने बेटियों पर हाथ डालने की कोशिश की। तो वह यमराज के पास पहुंचेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बृहद रोजगार,ऋण मेला मैं युवाओं को नियुक्ति पत्र, टेबलेट,स्मार्टफोन वितरण करने के साथ करोड़ों रुपए की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा  कि विकास का कोई विकल्प नही हो सकता है।विकास के साथ रोजगार चाहिए।इसलिए सुशासन जरूरी है।वर्तमान समय मे देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया मे आगे बढ़ रहा है।सरकार जनता के दरबाजे पर रोजगार देने पहुँच रही है।जिसकी जितनी क्षमता है उसे उसके अनुसार रोजगार दिया जा रहा है।आजादी के बाद देश मे विकास खिसकने के साथ भेदभाव से चल रहा था।लेकिन ड़बलइंजन की भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिना भेदभाव के साथ विकास किया जा रहा है।भाजपा सरकार जाति धर्म के नाम पर भेदभाव किसी के साथ नही करेंगी।लेकिन किसी ने अराजकता करने या बहन बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ करने की  कोशिश की। तो उसके साथ कोई रहम नही बरता जाएगा।उसका रास्ता यमराज के पास होगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्र के नायकों का अपमान किया है।भाजपा राष्ट्रनायकों को सम्मान देने का काम कर रही है।अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय सहित सहारनपुर,आजमगढ़ शिक्षण संस्थान इसका उदाहरण है।कांग्रेस जब सत्ता में थी। तो सिर्फ एक ही परिवार के बारे ने सोचते है।कांग्रेस ओर सपा में जिन्ना की आत्मा घुस गई है।जिन्ना ने देश को बांटने का कार्य किया था।सपा कांग्रेस समाज को धर्म जाति के नाम पर बांटने तोड़ने का कार्य कर रहे है।लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इनके मंसूबो को पूरा नही होने दिया जायेगा।प्रधानमंत्री ने अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर को एक नया नोड दिया है।अब यहां तोप का निर्माण होगा।जो सेना के द्वारा देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए गरजेंगी।सपा ने प्रदेश को दंगा प्रदेश बना दिया गया था।कांग्रेस के कार्यकाल मे भी दंगो का बोलबाला था।हम बेटी और व्यापारियों को सुरक्षा देने का कार्य कर रहे है।सभी को सम्मान देंगे।लेकिन किसी ने समाज की शांति को अशांत करने का कार्य किया।तो उसे बक्शा नही जायेगा।अपराधियों ओर दंगाइयों की संपत्ति को जब्त कर बसूली की जायेगी।प्रयागराज की तर्ज पर उन जमीनों पर आवास निर्माण कर गरीबो को बांटा जाएगा।उत्तर प्रदेश की आज देश मे अग्रहणी प्रदेश के रूप में पहचान रखता है।इसकी रफ्तार को रुकने मत दीजिये। इसलिए प्रदेश में जाति और धर्म के नाम पर तोड़ने और बांटने वालों को कोई स्थान मत दो। उनके आने पर अपराध का बोलबाला होगा और प्रदेश फिर आया अराजकता की आग में जालना शुरू हो जाएगा। हम को प्रदेश को ऐसी ताकतों से दूर रखना है। वही कन्नौज का नवाब सपा की पहचान और मॉडल बन गया है।प्रदेश सरकार देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दे रही है और खेलो को बढाबा दे रही है।मेरी आपसे अपील है कि आप समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने ओर तोड़ने वालों के झांसे में ना आये।सपा और कांग्रेस सिर्फ समाज को तोड़ने का  कार्य कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad