कानपुर में एक नाबालिक के साथ दरिंदगी करने वाले मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब सलाखों के पीछे भेज दिया है दरअसल बीते शनिवार को ग्वालटोली थाना अंतर्गत एक आठ वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी घर के पास में ही रहने वाले मौलाना मुख्तार ने चॉकलेट का लालच देकर बेटी को बुलाया इसके बाद उसे अपने घर ले गया। इस दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। बच्ची चीखने—चिल्लाने लगी तो पड़ोसी मौलाना के घर पहुंच गए और चकमा देकर मौलाना फरार हो गया था इस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए टीम गठित की और दबिश देकर मौलाना मुख्तार को उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है इस घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि इसका अभी तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं आया है और जो भी तथ्य सामने आए हैं उसपर जांच की जा रही है और आगे साझा भी किया जाएगा।





