Type Here to Get Search Results !

पार्षदों ने PWD कार्यालय का किया घेराव,पुलिस पड़ गयी पीछे



सहारनपुर नगर निगम के पार्षदों ने PWD कार्यालय पहुंचकर जमकर किया विरोध प्रदर्शन,हालात यहां तक आ पहुंचे कि एक पार्षद द्वारा चप्पल द्वारा अधिकारी को चप्पल तक दिखा दी,वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 दरअसल पूरा मामला सहारनपुर वार्ड नंबर 13 के नाले के निर्माण का है जहां पर कुछ दिन पहले बरसात की वजह से नाले का कुछ हिस्सा गिर गया था,जिसके बाद क्षेत्रवासी और पार्षदों की शिकायत के बाद नाले का उतना ही हिस्सा रिपेयर करवाते हुए दोबारा निर्माण कार्य कराया गया था, दूसरी ओर जब नाले का कुछ हिस्सा बरसात के पानी के कारण ढह गया था तो बराबर में मंदिर की दीवार भी गिर गई थी. जिसके बाद लगातार पार्षद के द्वारा PWD के अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा गया था कि मंदिर की दीवार का निर्माण कार्य भी आपके द्वारा ही कराया जाए परंतु इसपर अभी तक कोई कार्रवाई ना होने से नाराज आज पार्षदों ने PWD कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया,अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह के कार्यालय का किया घेराव किया जिन पर आरोप लगाते हुए पार्षदों ने उनके साथ ही अभद्र व्यवहार किया गया,हालात यहां तक आ पहुंचे कि एक पार्षद द्वारा चप्पल जूता तक चला दिया गया. आरोप है कि पार्षद ने पैर से चप्पल निकाल कर अधिकारी को दिखाई।जिसके बाद वहा पर मौजूद पुलिस वालो ने मामले को शांत करवा कर सभी पार्षदों को आराम से बात करने को कहा गया।

वही PWD के अधिकारियों का कहना था कि इसका बजट हमारे पास नहीं है. यह कार्य नगर निगम के द्वारा कराया जाएगा।

वही मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर की जनकपुरी पुलिस ने आरोपी पार्षदों पर ने केस दर्ज कर लिया है जिसमे 3 नामजद एवं 30-40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad