Type Here to Get Search Results !

बाढ़ में फंसे 24 लोगों के लिये देवदूत बनी रेस्क्यू टीम

 बाढ़ में फंसी 24 जिंदगियों को रेस्क्यू टीम ने बचाया, 24 घंटे से फंसे थे लोग

डीएम और एसपी ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण



 उत्तर प्रदेश का रामपुर उत्तराखंड की सीमा से सटा हुआ जनपद है यही कारण है कि यहां पर कोसी गंगा और पीलाखार जैसी प्रमुख नदियां जलस्तर बढ़ने से लोगों की धड़कने तेज करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ती है। पहाड़ों पर बारिश हो रही है और धीरे-धीरे इन नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है। बाढ़ की स्थिति में नियंत्रण बनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है खुद जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र बाढ़ क्षेत्र इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन की अगुवाई में अजीम नगर थाना क्षेत्र में बाढ़ में फांसी 24 ज़िदगियो को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। तीन परिवारों के 24 सदस्य 24 घंटे से फंसे हुए थे। घरों के चारों ओर 10 से 12 फिट बाढ़ का तेज पानी बह रहा था। टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया हैं। जिला प्रशासन की अगुवाई में नहर विभाग की ओर से 35 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।


बाढ़ क्षेत्र में पहुंचे जिलाधिकारी रामपुर जोगिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया,, यह बाढ़ की स्थिति अभी नहीं है यहां ऊपर जो राम गंगा बैराज हैं उसमे लगभग 56000 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है इसी के तहत हम लोग ने और कप्तान महोदय द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है और लोगों को विश्वास दिलाया जा रहा है कि प्रशासन की पूरी तैयारी हैं किसी प्रकार की होनी अनहोनी में पूरा रिस्पांस दिया जाएगा। यह गांव छपर्रा है तहसील स्वार का, उसी का आज हम लोगों ने भ्रमण किया है हमारे यहां पर तहसील की टीमें मौजूद हैं बाढ़ चौकी हम लोगों ने स्थापित कर दी गई है किसी भी प्रकार की जनहानि या मकान की भी हानि होने पर जो सरकार के द्वारा सहायता दी जाती है 24 घंटे के अंदर खाते में अमाउंट जाता है और जगह-जगह पर हमारे जो अवेयरनेस वाले पॉइंट हैं वह भी बताए गए हैं एसडीएम हमारे मौके पर मौजूद हैं लगभग 3 से 4 ऐसे गांव हैं जो मैन प्रभावित हो सकते हैं उसी का आज हम सब लोगों ने निरीक्षण किया हैं।

वहीं पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र ने बताया,, जैसा कि आपको पता है कि भारी बारिश हो रही है भारी वर्षा से लोगों के फसलों के साथ-साथ इलाके और तालाबों के किनारे बच्चे तेर जाने की वजह से कई घटना दुर्घटना हो रही हैं हमारे द्वारा आमजन से अपील भी की गई है और साथ ही साथ पानी छोड़ने की स्थिति में बाढ़ चौकी सक्रिय हैं हम लोग सिंचारी विभाग जिला प्रशासन के साथ संपर्क में है लगातार हमारे द्वारा निरीक्षण करके उचित मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

वही रेस्क्यू टीम हेड कांस्टेबल सुशील कुमार ने बताया,, यह लोग लगभग 36 घंटे से फंसे हुए थे यह तकरीबन 20 से 22 लोग हैं अभी इनमें से सात आठ लोगों को निकाल लिया है बाकी और लोगों को लेकर आ रहे हैं अगर एक बार में आ पाएंगे तो अगर और जाना पड़ेगा तो भी जाएंगे।

वही रेस्क्यू करने के बाद रेस्क्यू टीम विश्वजीत मलिक ने बताया,, हम लोग नाव के द्वारा बचा रहे हैं हमारी टीम 10 12 लोगों की लगी हुई है हम लोग रेस्क्यू कर रहे हैं। यह लोग लगभग 24 घंटे से फंसे हुए थे। हमने लगभग 7 से 8 लोग निकाल लिए हैं बाकी अभी और निकाल रहे हैं अभी एक आद चक्कर और लगेगा उसमें सारे आ जाएंगे। यह बाढ़ का पानी 12 फीट से ज्यादा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad