Type Here to Get Search Results !

भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत,मचा कोहराम



संभल में भीषण सड़क हादसा हुआ है पांच लोगों की मौत हुई है चार घायल हैं घटना से गुस्साई महिलाओं ने जाम लगाया डीएम एसपी मौके पर पह़ुंचे हैं।

भीषण सड़क हादसे की घटना रजपुरा थाना इलाके में संभल अनूपशहर रोड पर गांव भोपतपुर की है,जहां रोड पर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकप ने सड़क किनारे बैठे नौ लोगों को रौंद दिया।

हादसे के बाद बोलेरो झाड़ियों में घुस गई।

 हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया पांच लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने घायलों को इलाज को रजपुरा सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें अलीगढ़ रैफर किया गया है।

वहीं एक घायल ने अलीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ा कुल मृतकों की संख्या पांच हो गई।

इध घटना से गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया जिसे asp ने खुलवाया।

हादसे की सूचना पर डीएम एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

वहीं पांच लोगों की मौत के बाद गांव  में गम का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad