Type Here to Get Search Results !

रोती छात्राओं ने थाने का किया घेराव, लोगों में रोष

- छेड़खानी से परेशान छात्राओं ने एसपी दफ्तर का किया घेराव, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को भेजा जेल



 कौशांबी ज़िले में छेड़खानी से परेशान छात्राओं ने शिक्षकों के साथ एसपी ऑफिस का घेराव किया। एसपी ने तत्काल सीओ कौशाम्बी को पश्चिमशरीरा थाना भेजकर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा नौ और 10 की दो छात्राएं सुबह विद्यालय गई थीं। छुट्टी के बाद घर लौटते समय रास्ते में जगतपुर गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे भगवतपुर निवासी संदीप कुमार दुबे, अरुण कुमार तिवारी व अनमोल मिश्रा ने उनके साथ छेड़खानी की थी। आरोप है कि आरोपी जबर्दस्ती हाथ पकड़कर मोबाइल नम्बर मांग रहे थे। छात्राओं की मानें तो आरोपी कई दिनों से उनके साथ इस तरह की हरकत कर रहे थे। घटना के बाद नामजद शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने आरोपियों पर निरोधत्मक कार्यवाही कर दी। इससे नाराज छात्राओं के अभिभावकों ने मामले की जानकारी विद्यालय प्रशासन को दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अभिभावकों ने छात्राओं के साथ एसपी ऑफिस का घेराव किया। इस पर एसपी ने कौशांबी सीओ को थाने पर भेज कर तत्काल छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया। एसपी की फटकार के बाद पश्चिम शरीरा पुलिस हरकत में आई, और दो आरोपियों संदीप कुमार और अनमोल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की लिखा-पढ़ी कर जेल भेज दिया। वही एक आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad