Type Here to Get Search Results !

यूपीकॉन के प्रयास से सुधरेगा युवाओं का भविष्य



 कौशल और उद्यमिता विकास प्रशिक्षण एवं यूपीकान ( यूपी इंडस्ट्रियल कन्सल्टेंट लिमिटेड) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक जिला एक उत्पाद का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन शिल्प गुरु शंभू नाथ शर्मा व सांसद प्रतिनिधि डा अजीत प्रताप सिंह द्वारा मिश्रौलिया स्टेट स्थित के पी एस ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन में  मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए शिल्प गुरु ने कहा कि प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के कला और विरासत का अनूठा संगम है। ऐसे प्रशिक्षण से कारीगरों को अपने कौशल को देश विदेश में पहचान दिलाने में मददगार साबित होते हैं। डा अजीत प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को थ्योरी के साथ प्रयोगात्मक प्रशिक्षण की व्यवस्था है प्रशिक्षण उपरांत उनके अभिरुचि के ट्रेंड का टूल दिया जाएगा जिससे कि वे भविष्य में आत्मनिर्भर व स्वालंम्बी बन सके। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए श्री सिंह ने कहा कि बस्ती जनपद की विरासत फर्नीचर व सिरका उद्योग को अक्षुण्ण बनाने में ऐ प्रशिक्षु महती भूमिका अदा करेंगे। दस दिवसीय प्रशिक्षण के इस कार्यक्रम में सौ प्रतिभागी है जिसमें पचास सिरका उत्पादन व पचास काष्ठ कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को टोपी, पहचान पत्र व नोट पैड का वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से संध्या सिंह विजय पाल सिंह, राजेश, महिमा, राकेश का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad