Type Here to Get Search Results !

सदस्यता को लेकर अपना दल एस ने झोंकी ताकत

अपना दल एस ने बभनान कस्बे में सदस्यता कैंप लगाकर बनाया सदस्य

      


  अपना दल एस ने सोमवार को जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल के नेतृत्व बभनान कस्बे में सदस्यता कैंप लगाकर सदस्य बनाया।

     सदस्यता कैंप में राष्ट्रीय सचिव राम नयन पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी अपने स्थापना काल से ही पिछड़ा वर्ग एवं वंचित समाज के हितों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। जब हमारी पार्टी विपक्ष में थी तब त्रिस्तरीय आरक्षण को लेकर हमारी नेता अनुप्रिया पटेल ने पूरे प्रदेश में बड़ा आन्दोलन खड़ा किया जिसके कारण अखिलेश यादव को सत्ता से हाथ धोना पड़ा। वहीं सरकार के साथ रह कर पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने, नीट की प्रवेश परीक्षा, सैनिक विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यायल में पिछड़ों का आरक्षण लागू कराने, विश्वविद्यालयों में चल रहे 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली के स्थान पर 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू कराने आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें पूरा विश्वास है कि मोदी सरकार में ही अखिलेश भारतीय न्यायिक सेवा आयोग का गठन,पिछड़ा वर्ग मंत्रालय एवं जातीय जनगणना करायी जायेगी। जिसकी मांग हमारी पार्टी की ओर से लगातार की जा रही है।

     शिक्षक मंच के प्रदेश सचिव डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने कहा कि सत्ता में भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर दल की नीतियों को आम जन मानस तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगो को संगठन से जोड़‌ने की आवश्यकता है।

       कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष निसारअहमद ने किया।इस अवसर पर भानू प्रताप पटेल, मनोज पटेल,राम चरित्र सोनकर,सहेष कुमार,शेष कुमार विजय वर्मा,देव पटेल,संजय चौधरी,राम जीत पटेल,राहुल चौधरी, शोभाराम पटेल,राम जियावन पाल,श्रीराम वर्मा,हरेंद्र वर्मा,शिव कुमार तिवारी सहित 212 लोगों ने अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण की। राम सिंह पटेल,प्रदीप पटेल राना, अजीत वर्मा,अमर नाथ पटेल,राज कुमार शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, शिव सहाय चौधरी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad