भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे कस्टम विभाग ने ढाई करोड़ रुपए की लाल चंदन की लकड़ी किया बरामद
महाराजगंज जनपद के भारत नेपाल सीमा पर कस्टम विभाग ने सोनौली बॉर्डर के पास से नेपाली नंबर की बंद बड़ी ट्रक से लाल चंदन की लकड़ी बरामद की है चंदन की लकड़ी ट्रक की छत के दो लेयर के बीच छुपा कर रखी गई थी । इस सूचना के बाद कस्टम विभाग ने सोनौली में स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में लाल चंदन की लकड़ी बारामद की है । कस्टम के डीसी वैभव सिंह ने बताया कि नेपाली नंबर की गाड़ी और गोदाम में छापेमारी कर लगभग ढाई टन लाल चंदन की लकड़ी बरामद किया गया है जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड रुपए बताई जा रही है । आपको बता दे कि दक्षिण भारत में ही मिलता है लाल चंदन जो चीन पहुंचते ही कई गुना इसकी कीमत हो जाती है । आपको बता दे की बरामद चंदन पुष्पा फिल्म के अंदाज में कई राज्यों को पार करते हुए सोनौली बॉर्डर तक पहुंचा दिए थे तस्कर जहां पर कस्टम विभाग की तत्परता से नेपाली नंबर की ट्रक से बरामद किया गया है । कस्टम डीसी वैभव सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि नौतनवा से नेपाल लाल चंदन की लकड़ी ट्रक में जा रही है जिसके बाद जब उसकी जांच की गई तो उसमें लाल चंदन की लकड़ी बरामद हुई इसके बाद एक गोदाम में भी छापेमारी की गई जहां से भारी मात्रा में लाल चंदन की लकड़ी बरामद हुई । कस्टम उपयुक्त वैभव सिंह ने बताया कि कल ढाई टन चंदन की लकड़ी बरामद हुआ है जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड रुपए आकी गई है वही इस पूरे मामले की भी जांच की जा रही है कि यह चंदन कहां से आया था और इसके पीछे कौन सा रैकेट काम कर रहा है ।





