Type Here to Get Search Results !

भाजपा ने सदस्यता को लेकर झोंकी ताकत



 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल व पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने संयुक्त रूप से सर्किट हाउस में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लिए समर्पित कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहले अपने परिवार के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं।उसके बाद अपने आस पास के लोगों को जोड़ने का प्रयास करें।कहा कि भाजपा की सदस्यता आन लाइन फीड होने से वह भाजपा का सदस्य हो जाएगा।इससे युवा पीढ़ी पर भारतीय संस्कृति को नष्ट करने वाली ताकतें कमजोर हो जाएंगी।कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में अर्थ व्यवस्था पांचवे नंबर पर आ गई है कहा कि भाजपा एक बार फिर बडे पैमाने पर सदस्यता अभियान चला रही है भाजपा का पूरा जोर बूथ स्तर से लेकर राट्रीय स्तर तक अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है सदस्यता अभियान के दौरान राष्ट्रीय स्तर से लेकर  मंडल स्तर तक के नेता इनकी निगरानी कर रहे है।माँ भारती की वैभव गाथा से जुड़ने की इच्छा रखने वाला हर,जाति हर वर्ग और हर धर्म के लोग भाजपा के सदस्य बन सकते है।बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्रा,विनोद शुक्ल,भगवान मिश्र,भावेश पांडेय,आशीष श्रीवास्तव,मनीष पांडेय,आलम चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 राम चरन चौधरी रविन्द्र गौतम पवन चौधरी रोलू सिंह अभिजीत सिंह सभासद प्रमोद सिंह बीरेंद्र बहादुर पाल बब्लू सिंह प्रधान अशोक सिंह मनोज सिंह अनिल मिश्र सिद्धांत मिश्र शानू जयसवाल हर्षित तिवारी उमेश तिवारी उमेश गुप्ता राजन श्रीवास्तव।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad