Type Here to Get Search Results !

बस्ती सांसद ने शोकाकुल परिवार का बांटा दर्द,दी सांत्वना

ट्रेन से गिरकर हो गई थी ओम प्रकाश की मौतः समाजवादियों ने दुःखी परिवार को ढाढस बधाया



बस्ती। समाजवादी पार्टी सांसद राम प्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ महादेवा विधानसभा क्षेत्र के छरदही गांव पहुंचकर ओम प्रकाश चौरसिया को श्रद्धां सुमन अर्पित किया। कहा कि पार्टी दुःखी परिवार के साथ है, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वयं प्रकरण को संज्ञान में लिया है, जितना संभव होगा दुःखी परिवार का सहयोग किया जायेगा। ज्ञात रहे कि ओम प्रकाश चौरसिया की टेªन हादसे में मौत हो गई थी।
सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र महादेवा के ग्राम छरदही निवासी  ओम प्रकाश चौरसिया अपनी बहन को लेकर मुम्बई जाने के लिए खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान धक्का मुक्की में ट्रेन से नीचे गिर गये घायल अवस्था में लोगों ने खलीलाबाद स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने खराब स्वास्थ्य के कारण लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश के अनुरूप सपा प्रतिनिधि मण्डल में शामिल सांसद राम प्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर     विधायक महेन्द्रनाथ यादव,  हरीश चौरसिया एडवोकेट, राम नरेश चौरसिया, सूर्या चौरसिया आदि ने दुःखी परिवार से मिलकर ढाढस बंधाते हुये कहा कि दुःखी परिवार को पार्टी हर संभव सहयोग करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad