Type Here to Get Search Results !

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेन्स के छात्र का NDA में हुआ चयन

 दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेन्स के छात्र आन्जनेय सिंह का एन.डी.ए. में चयन





 दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेन्स के छात्र आन्जनेय सिंह का पहले प्रयास में एन.डी.ए. में चयन हुआ है। आन्जनेय सिंह ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों और गुरूजनों को दिया है।

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेन्स के प्रबंध निदेशक जे.पी सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने आन्जनेय सिंह की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बताया कि वह शुरू से ही अच्छा छात्र रहा। वह इस वर्ष इण्टर मीडिएट की परीक्षा देगी। उसकी सफलता डेलही स्कूल के लिये बड़ी उपलब्धि होगी। प्रयास होगा कि इसी सत्र से एन.डी.ए. की तैयारी के इच्छुक छात्रों को अलग से शिक्षित, प्रशिक्षित किया जाय।
आन्जनेय सिंह की सफलता पर माता रूबी सिंह, पिता बिभव प्रताप सिंह बहन अवनी सिंह के साथ ही शिक्षक गणेश राम, भूपेन्द्र त्रिपाठी, अनूप पाण्डेय, वेद सिंह, आशुतोष पाल, प्रमोद गुप्ता, राजेश टांडी, पंकज गुप्ता, अजय शर्मा, लकी शुक्ला, शालिनी तिवारी, वंदना पाण्डेय, रेनू, दिव्या त्रिपाठी, सीमा सिंह, शिवेन्द्र त्रिपाठी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad