Type Here to Get Search Results !

तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घनाग्रस्त

 सुल्तानपुर में तीर्थयात्री बस हादसा : वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर ट्रक की टक्कर, 45 तीर्थयात्री घायल-नौ गंभीर, झपकी आने से हुआ हादसा 



 सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस और सेब लदे ट्रक में टक्कर, हो गई। लगभग 45 तीर्थयात्री घायल हुए जिन्हें सीेएचसी लम्भुआ ले जाया गया। यहां नौ घायलो को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बाईपास स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के पास की है। 

 एक टूरिस्ट बस पर महाराष्ट्र से तीर्थ यात्री उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्थलों का तीर्थाटन करने आये थे। बीती रात करीब एक बजे के आसपास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर लंभुआ बाईपास  स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के समीप टूरिस्ट बस पहुंची थी कि सेब लादकर जा रही बस से टक्कर हो गई। टूरिस्ट बस अयोध्या से काशी जा रही थी। भिड़ंत के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर एम्बुलेंस भेजी गई कई एम्बुलेंस से यात्री सीएचसी लम्भुआ लाए गए।

यहां तहसीलदार देवानंद तिवारी व क्षेत्रधिकारी अब्दुस सलाम ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बस पर सवार करीब 45 यात्री घायल हुए थे। उसमें से गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है लेकिन चालक फरार है। बताया जा रहा है कि यात्रियों को टॉयलेट आदि के लिए बस हाइवे पर रोकी गई थी। इसी समय ट्रक आ गया, चालक को झपकी आने से ये हादसा हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad