Type Here to Get Search Results !

एक साथ 4 किशोरियां हुयीं लापता,उठ रहा सवाल

 संदिग्ध परिस्थितियों में 4 किशोरिया लापता


 कौशांबी ज़िले से 4 किशोरिया संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी। चारो सहेलिया खेत से साग तोड़ने के लिए घर से कह कर निकली थी। लेकिन शाम तक वापस नही लौटने पर परिजन को किसी अनहोनी की आशंका हुई, और उन्होंने किशोरियों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कही पता नही लगा। जिस पर परिजन ने थाने में तहरीर दी, तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, और कई टीमो का गठन कर किशोरियों की तलाश कर रही है।

 पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे की रहने वाली सीमा देवी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री अंजली देवी, 14 वर्षीय गीता देवी 17 वर्षीय विमला देवी और पड़ोसी 14 वर्षीय गीता सब आपस मे सहेली थी। सुबह 11 बजे खेत से साग तोड़ने के लिए घर से निकली थी। लेकिन शाम तक वापस नही लौटी। परिजनों ने किशोरियों की काफ़ी तलाश की, लेकिन कही पर भी नही मिली है। अनहोनी की आशंका में सिमा देवी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को जानकारी दी। 4 नाबालिग़ किशोरियों के ग़ायब होने की सूचना पर पुलिस विभाग और लोगो में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्ज कर किशोरियों को खोजने के लिए कई टीमो का गठन कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्ध ठिकानों के अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी चेक कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस टीम को कोई सफलता नही मिली है। उधर परिजन बेटियों के लापता होने से चिंतित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad