लखीमपुर खीरी का एकमात्र पार्क दुधवा नेशनल पार्क जो कि पर्यटकों के लिए आज से खोल दिया जाएगा। दुधवा का पर्यटन सत्र का शुभारंभ करने पहुंचे यूपी के राज्य मंत्री डॉ दया शंकर मिश्र व पलिया विधायक रोमी साहनी फीता काट कर वह हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ। इस दौरान दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर रंग राजू टी., उपनिदेशक बफर जोन सौरेश सहाय एवं वन विभाग के तमाम अधिकारी गण व कर्मचारी रहे मौजूद।वही यहां पर आने वाले पर्यटकों को दुर्लभ वन्य जीवो का दीदार होगा।लगभग 90 गाइड दुधवा के सैलानियों को जंगल का भ्रमण कराएंगे और प्रकृति प्रेमियों को प्राकृतिक नजारों से रूबरू करेंगे।दुधवा टाइगर रिजर्व में आने वाले सैलानियों को इस साल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने का कार्य भी प्रशासन की तरह से किया जाएगा। इस पर्यटन सत्र में दुधवा प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग वर्जित करने की बात भी कही है।ऐसे में चेकिंग के बाद ही सैलानियों को पार्क के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। सैलानी इस बार हाथी से और जंगल सफारी से जंगल की सैर कर पाएंगे। दुधवा प्रशासन द्वारा सैलानियों के लिये तैयारी पूरी कर ली गई है।ताकि सभी सैलानी सुगमता से दुधवा जंगल घूम कर आनंद उठा सके।
पर्यटकों के लिये खोला गया दुधवा नेशनल पार्क
November 07, 2024
0





