Type Here to Get Search Results !

विद्या मंदिर रामबाग में मातृ भारती का गठन संपन्न

 विद्या मंदिर रामबाग में  मातृ भारती का गठन संपन्न




 विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में आज मातृ भारती का गठन किया गया।

  कार्यक्रम की प्रास्ताविकी प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री विनोद सिंह ने कहा कि अपने राष्ट्र को सर्वोत्तम महान राष्ट्र बनाने के लिए भैया - बहनों को संस्कारित करने हेतु आज के युग में इस संगठन की परम आवश्यकता है। विद्यालय को घर तथा घर को विद्यालय बनाने से ही बच्चों को संस्कारित किया जा सकता है। परिवार का केंद्र बिंदु बालक-बालिकाएं व माँ होती है। माँ की बड़ी जिम्मेदारी होती है। बच्चों के पास बैठकर उनसे स्नेह पूर्वक बात करके हम उन्हें प्रोत्साहित कर सकते हैं।
   
     मातृ भारती  की अध्यक्षा श्रीमती रीता त्रिपाठी, उपाध्यक्षा श्रीमती ज्योति जी, मंत्री श्रीमती पुष्पा गुप्ता और कोषाध्यक्षा श्रीमती नीलम जी, कार्यक्रम मंत्री श्रीमती दिव्या पांडेय और प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती प्रियरंजना सिंह तथा अन्य सदस्या संध्या मिश्रा, नीलम सिंह, एकता श्रीवास्तव, वंदना पांडेय, दीपमाला चंद, आशा देवी, अनुजा सिंह, सत्या मिश्रा एवं सुमन सिंह चुनी गईं। मंच पर पदाधिकारियों के साथ मातृ भारती के संयोजक डॉ. राजन श्रीवास्तव की भी उपस्थिति रही।

    उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का परिवार में उसी प्रकार स्थान होता है, जैसे शरीर में रीड की हड्डी का होता है। महिलाएं ही परिवार को संगठित करके रख सकती है और बच्चों के विकास में योगदान कर सकती हैं।

     अंत में आगंतुकों के प्रति आभार प्रदर्शन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री विनोद सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad