Type Here to Get Search Results !

हत्यारन बनी प्रेमिका ,जानिये पूरी कहानी

हरदोई में प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा था मौत के घाट प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार

अपने भाई व एक अन्य के साथ मिलकर प्रेमी की सर पर डंडा मारकर की थी हत्या

प्रेमी के द्वारा फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी से थी परेशान

-पुलिस ने मझिला थाना क्षेत्र के गांव केशरीपुरवा निवासी प्रेमिका पिंकी उसके भाई रमनपाल और गांव एलिमपुर निवासी जागेश्वर को किया गिरफ्तार

बीती 18 नवम्बर को गन्ने के खेत में मिला था थाना क्षेत्र के गांव गौटिया निवासी  अमित पुत्र प्रदीप कुमार का शव

पुलिस ने अमित के बाबा की तहरीर पर दर्ज की थी तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

प्रेमिका पिंकी ने प्रेमी अमित को मिलने के बहाने नहर पर बुलाया और रमनपाल व जागेश्वर ने डंडे से वार कर अमित की हत्या कर उसके शव को एलिमपुर के निकट एक गन्ने के खेत में छिपा दिया था


-हरदोई के मझिला थाना इलाके में एक युवक की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और इस मामले में मृतक की प्रेमिका समेत उसके भाई व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने उनके पास से आला कत्ल डंडा और फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूरे मामले मैं आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल मृतक अमित 10 नवंबर से लापता था और 18 नवंबर को उसका गन्ने के खेत में शव पड़ा पाया गया था। मृतक के बाबा की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।इस सनसनी खेज वारदात का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि एलिमपुर गांव के बाहर बीती 18 नवम्बर को गन्ने के खेत में इसी थाना क्षेत्र के गांव गौटिया निवासी अमित पुत्र प्रदीप कुमार का शव पड़ा मिला था यह 10 नवम्बर से लापता था।इस मामले में मृतक के बाबा सुरेश की तहरीर पर पिंकी पुत्री रामसेवक उसके भाई रमनपाल व जागेश्वर निवासी एलिमपुर के विरुद्ध मझिला में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया औऱ पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।एएसपी ने बताया कि मृतक अमित और पिंकी के बीच बातचीत होती थी और अमित ने कुछ फोटो वीडिओ अपने फोन में सेव कर लिए थे और उनको वायरल करने की धमकी देता रहता था।परेशान होकर यह बात पिंकी ने अपने भाई को बताई जिसके बाद तय हुआ तो पिंकी ने 10 नवम्बर को अमित को नहर मिलने के लिए बुलाया।यहां पर रमनपाल व जागेश्वर ने डंडे से वार कर अमित की हत्या कर उसके शव को एलिमपुर के निकट एक गन्ने के खेत में छिपा दिया था। एसपी ने बताया कि पूरे मामले में अब विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad