Type Here to Get Search Results !

लव जिहाद का निकला जिन्न,जानिये कौन है पप्पू

 फतेहपुर में 'पप्पू' निकला मुराद: लव जिहाद के नाम पर धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर



-उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। आरोप है कि मुराद अली नाम का व्यक्ति खुद को पप्पू सिंह बताकर हिंदू महिलाओं को धोखा देकर शादी करता रहा है।

 जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पति कमलेश की मृत्यु के बाद, वह मुराद अली से मिली, जिसने अपना नाम पप्पू सिंह बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद मुराद ज्यादातर सऊदी अरब में रहता था। हाल ही में गांव लौटने पर उसकी असलियत सामने आई।महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो मुराद ने उसे मारपीट की, गहने छीन लिए, और घर से निकाल दिया। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि मुराद ने गोरखपुर की एक अन्य महिला शशिकला यादव से भी शादी की है और कई अन्य हिंदू महिलाओं को भी झांसा देकर शादी रचाई है।

इस मामले के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। बजरंग दल के जिला सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मुराद अली ने हिंदू महिलाओं को धोखा देकर उनका शोषण किया है। संगठन ने पुलिस को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है, अन्यथा कार्रवाई न होने पर खुद कदम उठाने की बात कही है। सदर कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी मुराद अली के खिलाफ महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad