Type Here to Get Search Results !

रेल कर्मियों ने बचाई यात्री की जान,देखें रिपोर्ट


रेल कर्मियों ने बचाई यात्री की जान

 मथुरा जंक्शन पर आया था हार्ट अटैक

स्टेशन पर CPR देने का वीडियो हुआ वायरल 

मथुरा जंक्शन पर रेल कर्मियों द्वारा एक सराहनीय काम किया गया। यहां उप स्टेशन प्रबंधक और आउट डोर हेड टिकट चैकिंग करने वाले रेल कर्मियों ने अचानक हार्ट अटैक आने से बेहोश हुए यात्री की CPR दे कर जान बचा ली। यात्री की मदद करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यात्री अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। जिसके बाद मौके पर अन्य यात्रियों की भीड़ लग गई। इसी बीच यात्री के बेहोश होने की जानकारी उप स्टेशन प्रबंधक,वाणिज्य अजय शर्मा और आउटडोर टिकट चैकिंग हेड नवीन कुमार को मिली। जानकारी मिलते ही रेल कर्मी अजय व नवीन मौके पर पहुंच गए और यात्री की मदद करना शुरू कर दिया। 


जानकारी के अनुसार थॉमस टी जोसफ अपने परिवार के साथ मथुरा जंक्शन से एर्नाकुलम जाने के लिए प्लेटफार्म संख्या 1 पर केरला एक्सप्रेस ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर में प्लेटफॉर्म पर बैठे थॉमस टी जोसफ अचानक गिर पड़े। थॉमस टी जोसफ के अचानक गिरने से परिवार परेशान हो गया। परिजनों की समझ में कुछ नहीं आया कि वह क्या करें। 

थॉमस टी जोसफ के अचानक गिरने की सूचना मिलते ही अन्य रेल कर्मियों के साथ उप स्टेशन प्रबंधक,वाणिज्य अजय शर्मा और आउटडोर टिकट चैकिंग हेड नवीन कुमार मौके पर पहुंच गए। अजय व नवीन ने बिना समय गंवाए यात्री को CPR देना शुरू कर दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि कुछ ही देर में थॉमस टी जोसफ को होश आ गया। इसके बाद थॉमस को राजकीय चिकित्सालय भेज दिया। जहां थॉमस की हालत अब खतरे से बाहर है। 

यात्री के बेहोश होने की जानकारी मिलते ही रेलवे के मंडल चिकित्सा अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने थॉमस की हालत देखी तो बताया इनको हार्ट अटैक आया था लेकिन समय से CPR देने से इनकी जान बच गई। थॉमस की जान बचने पर परिवार ने रेल कर्मियों को थैंक्स कहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad