Type Here to Get Search Results !

अजब प्यार का गजब कारनामा आया सामने

  फतेहपुर में प्यार, सेक्स और धोखा फिर धमकियों का मामला सनसनीखेज कहानी


 फतेहपुर जिले के थाना आँग क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि पति की शराब की लत और मारपीट से परेशान होकर उसने पति का घर छोड़ अपनी मां के साथ रहना शुरू कर दिया था। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उससे शादी का वादा कर संबंध बनाए।

महिला के अनुसार, इस संबंध से एक बच्ची का जन्म हुआ, लेकिन अब वह व्यक्ति शादी करने से इनकार कर रहा है। महिला का कहना है कि युवक समेत चार अन्य लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।

पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे उचित कदम उठाएँगे और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad