Type Here to Get Search Results !

व्यापारी को तमंचा दिखाकर हुई लाखों की लूट

बीज व्यापारी से बदमाशो ने तमंचा दिखाकर की ढाई लाख की लूट, पुलिस और SOG जांच में जुटी


 कौशांबी ज़िले में बेखौफ बदमाशों ने दुकान बंद कर घर जा रहे बाइक सवार बीज व्यापारी भाईयो से असलहे के दम पर ढाई लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

 घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद्र गांव के पास की है जहा मूरतगंज कस्बे से रामदेव और उमाशंकर दो सगे भाई अपनी बीज की दुकान बंद कर अपने घर आलमचंद्र वापस जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के पहले पुलिया के पास पहुंचे पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशो ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जब वह नहीं रुके तो बदमाश उनके आगे खड़े हो गए। जैसे ही बाइक रुकी तो एक भाई बाइक रुपयों का थैला लेकर बाइक से उतरकर भागने लगा। बदमाश उसके पीछे दौड़े और खेतों की तरफ रोककर असलहा दिखाकर रुपयों से भरा हुआ थैला लूट लिया। थैले में लगभग ढाई लाख रुपए बताए जा रहे है।लूट के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी, व्यापारी से लूट की घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई ।

वही लूट की घटना की जानकारी होने पर एसपी के निर्देश पर सीओ चायल और जिले की SOG टीम घटनास्थल पर पहुंची और व्यापारी भाईयो से पूछताछ कर बदमाशो की तलाश कर रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad