Type Here to Get Search Results !

राज कुंद्रा के घर व ऑफिस पर ED की छापेमारी




 प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज कुंद्रा के घर एवं एक साथ कई टीमें बनाकर उनके करीबियों के यहां छापे मारे हैं। राज कुंद्रा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं। छापे की यह कार्रवाई राज के घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर हुई है। राज की पत्नी शिल्पा और उनके करीबियों के यहां भी रेड पड़ने की खबर है। इसी क्रम में आज कानपुर में भी राज कुंद्रा के एक क़रीबी के यहाँ छापेमारी की कार्यवाही हुई है ।


बताते चले कि कानपुर के श्याम नगर स्थित एक फ्लैट में भी ED ने छापेमारी की है । बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के करीबी और प्रोडक्शन का काम सम्भालने वाले अरविंद श्रीवास्तव के घर पर छापेमारी की कार्यवाही की है । आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद अरविंद श्रीवास्तव पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के साथ वर्तमान समय मे सिंगापुर में रहता है । कानपुर श्याम नगर स्थित घर मे उनके पिता नर्वदा श्रीवास्तव रहते हैं । जिनके अकाउंट में बेटे के खाते से बड़े ट्रांजेक्शन की खबर पर ये छापेमारी हुई है । 

फिलहाल मामले पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नही है । मामला वर्ष 2021 से पोर्नोग्राफी व मनी लांड्रिंग से जुड़ा हुआ ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad