Type Here to Get Search Results !

स्कूल जा रहे बच्चों को साधुओं ने रोका, जमकर हुई धुनायी

 सुल्तानपुर में धुनें गए किडनैपर्स साधू, सरेराह स्कूल जा रहे बच्चों को अगवा करने की कोशिश, ग्रामीणों ने तोड़ा वाहन, मुकदमा दर्ज।



सुल्तानपुर में साधू के भेस में गांव में पहुंचे किडनैपर्स को ग्रामीणों ने जमकर धुना। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पकड़े गए किडनैपर्स पर स्कूली बच्चों की किडनैपिंग का आरोप है। हालांकि डायल 112 पुलिस ग्रामीणों के चंगुल से साधुओं को बचाकर थाने लाई, जहां पुलिस पड़ताल कर रही है। वहीं बच्चों के अभिभावकों द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। ये पूरा घटनाक्रम लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के चाचपारा गांव का है। 

 लम्भुआ के भदैया ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चाचपारा स्कूल के निकट शनिवार को साधुओं का वस्त्र किडनैपर्स ने सरेराह चार छात्रों को अगवा करने की कोशिश की। सभी कार से थे। इस बीच तीन बच्चे तो दौड़कर भागे लेकिन एक छात्र उनके चंगुल में आ गया। लेकिन उसने भी सूझबूझ का परिचय दिया। बताया जा रहा है बच्चे ने हाथ में दांत से काटा और गाड़ी से कूद गया। जिससे उसको मामूली चोटे आई हैं।

इसके बाद तीनों छात्र सत्यम, प्रांजल, आदिती व अंश रोते बिलखते स्कूल पहुंचे। बच्चों ने प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी को घटना की जानकारी दी। जिस पर तत्काल शिक्षकों ने डायल 112 के साथ साथ परिजनों को फोन पर सूचना दिया। ग्रामीण सक्रिय हुए ग्रामीणों ने तिवारीपुर के निकट कथित बाबाओं को दबोचकर उनकी जमकर पिटाई की। वही कोतवाली लम्भुआ में आरोपियों को लाया गया जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

 सीओ लम्भुआ अब्दुस सलाम ने फोन पर जानकारी दी है मामला संज्ञान में है। कुछ तथ्य हाथ लगे हैं, लगातार हमारी जांच जारी है। तीनों आरोपी यूपी के ही हैं। तहरीर मिली है जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 उधर चारों बच्चों के परिवार वालों ने संयुक्त रूप से एक तहरीर पुलिस में दी है। जगदीशपुर ग्राम सभा के चाचपारा निवासी अमर यादव ने बताया सुबह 7 बजे बाबा का ये गिरोह फोर व्हीलर से आया था। ये लोग रास्ता पूछ रहे थे, उसके बाद ये लोग गौतमपुर गए। वापसी में ये लोग जब बच्चे स्कूल जा रहे थे तो उन्हें खींच कर ये गाड़ी में बैठा रहे थे। इनके पास नशीली दवा भी थी। जब ग्रामीणों को पता चला तो चीख पुकार हुई तो इन्हें घेर कर पकड़ा गया। पुलिस को सूचित किया गया और उन्हें थाने पर भेजा गया है।

 गांव के बृजेश यादव बताते हैं कि तीन लोग जो गाड़ी से आए हैं बता रहे हम नोएडा से आए हैं ये हमारी ग्राम सभा के तीन बच्चों को गाड़ी में बैठा रहे थे। कहे की हम तुम्हे आगे छोड़ देंगे। इनके साथ दो टू व्हीलर गाड़ी हैं और इनकी तीन गाड़िया क्षेत्र में निकली हैं। बच्चे बाल बाल बचे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad