Type Here to Get Search Results !

सोनियां गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान करेंगे कांग्रेसी

 परस्पर सद्भाव का माहौल बिगाड़ रही है भाजपा- ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

देश की धर्मनिरपेक्ष छबि खत्म करना चाहती है भाजपा- ज्ञानेन्द्र
सोनियां गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान करेंगे कांग्रेसी

 


बंटोगे तो कटोगे की सियासत ने द्रेश का माहौल बना दिया है। हर कोई हिंसा पर उतारू है। न्यायिक प्रक्रिया हाशिये पर पहुंच रही है। मौजूदा भाजपा सरकारें देश की धर्मनिरपेक्ष पहचान को खत्म करना चाहती हैं। यह बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कही। उन्होने कहा भारत में सभी धर्मो, जातियों को सम्मान दिया जाता है।

हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई सभी बगैर किसी भेदभाव के साथ रहते हैं। अपनी इसी छबि के कारण भारत दुनियां भर में सिरमौर है। किन्तु बाटने, काटने की दूषित मानसिकता से हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है। हर कोई बांटने काटने में लगा है। कांग्रेस पार्टी ने सभी का सम्मान किया। जाति और धर्म के आधार पर देश के नागरिकों में कोई विभेद नही किया। लेकिन मौजूदा परिवेश बेहद दुर्भायपूर्ण और घातक है। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि जिसे ऐसी परिस्थितियों में नियंत्रण करना चाहिये वह भी आंख मूंदे बैठा है।

कांग्रेस नेता ने कहा हमारी पार्टी इस दुर्भावना को खत्म कर फिर से मोहब्बत और परस्पर सहयोग का वातावरण तैयार करेगी। इसके लिये हम पूरी एकजुटता से राजनीति, सांस्कृतिक व सामाजिक स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे जिससे इस देश का मूल चरित्र और संविधान का मूल ढांचा बरकरार रहे। उन्होने कहा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी का जन्मदिन कल 09 दिसम्बर को सामाजिक सदभावना के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर कांग्रेस दफ्तर पर रक्तदान का आयोजन किया गया है। उन्होने सभी कांग्रेसजनों से सहयोग की अपील किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad