Type Here to Get Search Results !

शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार।




 उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना मझोला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ऐसे शातिर वाहन चोरों के गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ़्तार किया है जो ऑटोमेटिक गाड़ियों के लॉक कंप्यूटर की मदद से खोलकर वाहन चोरी कर लेते थे। 


पुलिस ने इन शातिर वाहन चोरों के पास से तीन लग्जरी गाड़ियां, गाड़ियां चुराने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण, तीन मोबाइल फोन सहित एक ऐसा प्रोग्रामिंग डोंगल बरामद किया है जो किसी भी लग्जरी गाड़ी के ऑटोमेटिक लॉक को तोड़ दिया करता था।


यह तीनों शातिर वाहन चोर कुलदीप, महताब, समीर दिल्ली उत्तराखंड से गाड़ियां चुराकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में इंजन चेसिस नंबर बदलकर बेच दिया करते थे। पुलिस अब इन शातिर अपराधियों को रिमाड पर लेकर और पूछताछ करेगी कि इन शातिर वाहन चोरों द्वारा अब तक कितने चार पहिया चुरा कर बेचे गए हैं। मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी जिसको लेकर पुलिस को सख्त दिशा निर्देश दिए गए थे कि ऐसे वाहन चोरों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाएं जिसके नतीजे में आज पुलिस ने इस गैंग का खुलासा किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad