Type Here to Get Search Results !

स्टील कारोबारी को बंधक बनाकर करोङो की डकैती



 गाजियाबाद में कमिश्नरेट दफ्तर से 200 मीटर की दूरी पर पॉश इलाके कविनगर में स्टील कारोबारी आरडी गुप्ता और उनकी बुजुर्ग पत्नी को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर डेढ़ करोड़ के जेवरात और करीब 35 लाख कैश की डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया है। परिवार के लोगों ने नौकर चंदन के खिलाफ डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले दंपति ने कवि नगर थाने में आकर यह सूचना दी के 7 jan  को उसके घर में काम करने वाले चंदन नाम के नौकर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया और वह वहां से फरार हो गया ।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस पूरी घटना का सफल अनावरण करने के लिए टीमें गठित की है।

 पुलिस का कहना है की घटना का जल्दी खुलासा किया जाएगा वही कवि नगर में रहने वाले दंपति इस घटना के बाद काफी डरे हुए हैं।

 भारतीय जनता पार्टी से लोन के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनको कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad