Type Here to Get Search Results !

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई,कही बड़ी बात


    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में नववर्ष के अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में आये नेताओं, कार्यकर्ताओं, पार्टी विधायकों, सांसदों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों, पत्रकारों, शिक्षकों, वकीलों ने बुके, फूल और गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं दी। अल्पसंख्यक वर्ग के तमाम मौलाना, उलेमा और महिलाएं भी नव वर्श की बधाई देने आई।

    अखिलेश यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भविष्य की कामना की।  अखिलेश यादव से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में अपार जनसमूह उमड़ आया।

    इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए  अखिलेश यादव ने कहा कि नए वर्ष पर सभी लोग अनुशासन में रहने का संकल्प लें। सभी एक दूसरे का सम्मान करें, प्रेम और भाईचारे के साथ रहे।

    अखिलेश यादव ने कहा कि नए साल में समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों, महिलाओं, पीडीए के हक और सम्मान के लिए लड़ाई जारी रखने का संकल्प लेती है। समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान और डॉ0 राममनोहर लोहिया के विचारों, नेताजी  मुलायम सिंह यादव के बताए संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए सभी के लिए न्याय, सम्मान और अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ती रहेगी। समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यों के प्रति जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर न्याय और विकास के मार्ग को प्रशस्त करना है। 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का सत्ता से बाहर जाना तय है। पीडीए के लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की अपनी सरकार बनाएंगे। पीडीए की सरकार में कोई भी पीडीए के अधिकारों को नहीं छीन पाएगा।

   अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की बढ़ती ताकत से भाजपा घबराई हुई है। भाजपा साजिश और षडयंत्र रचती रहती है। भाजपा विचार शून्य और खोखली पार्टी है। सत्ता का दुरुपयोग करती है। संविधान को नहीं मानती है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने के लिए पुलिस का अनुचित इस्तेमाल करती है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनहित के काम के मामले में कभी समाजवादी पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती है। भाजपा सिर्फ नफरत फैला सकती है और भेदभाव करती है। समाजवादी पार्टी की सरकार में हमने 2013 में कुंभ का शानदार आयोजन किया था। वह कुंभ गंगा-जमुनी संस्कृति का उदाहरण बना था। उसकी पूरी दुनिया में सराहना हुई थी। विश्व विख्यात हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुए कुंभ आयोजन की तारीफ की थी। कन्नौज के महादानी सम्राट हर्षवर्धन ने भी शानदार महाकुंभ का आयोजन किया था। वे कुंभ में दान करते थे। समाजवादी पार्टी की सरकार में कुंभ क्षेत्र में महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा फिर से लगाएंगे।

     अखिलेश यादव ने कुंभ में स्नान, दानकर श्रद्धालु पुण्य अर्जित करते है। कुंभ की परम्परा में निमंत्रण नहीं दिया जाता है। श्रद्धालु स्वयं और स्वतः प्रेरणा  से प्रयागराज आकर कुंभ में स्नान दर्शन कर पुण्य अर्जित करते हैं।

   अखिलेश यादव से मिलकर नववर्ष की बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में नेता विरोधी दल विधानसभा सर्वश्री माता प्रसाद पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद  लाल बिहारी यादव, पूर्व नेता विरोधी दल विधानसभा राम गोविन्द चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद नरेश उत्तम पटेल, सांसद आरके चौधरी, नीरज मौर्य, दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक राम अचल राजभर, राममूर्ति वर्मा, अम्बिका चौधरी, नवाब इकबाल महमूद, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, विधायक सर्वश्री आशु मलिक, सचिन यादव, अनिल प्रधान, जयप्रकाश अंचल, प्रदीप यादव, सोएब अंसारी, कमलाकांत राजभर, पंकज पटेल, संग्राम यादव, हिमांशु यादव, संदीप पटेल, राम खिलाड़ी यादव, अरशद खां संतोष पाण्डेय, डॉ0 राजपाल कश्यप, सुनील सिंह साजन, रामआसरे विश्वकर्मा, सिकन्दर यादव एडवोकेट, डॉ0 इमरान, संजय सविता विद्यार्थी, संजय सिंह, मणेन्द्र मिश्र, डॉ0 अभिषेक सिंह, एस.के. राय, विजय सिंह, रोहित शुक्ल, अजित राकेश सिंह, सलमान खान, फैसल, अमर जीत यादव, डॉ0 मरगूब कुरैशी, मोहम्मद अजफल मु0 इस्लामुद्दीन एडवोकेट, लता जायसवार, फरहाना, विनीत यादव, अमित यादव, दीपू श्रीवास्तव, अरुण यादव, ज्योत्सना सिंह, सीमा यादव, ममता शर्मा, समेत हजारों की संख्या में नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।        

    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad