Type Here to Get Search Results !

होली पर महिलाओं को मिला बड़ा उपहार



प्रमुख सचिव/आयुक्त महोदय खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ के पत्र संख्या-1020/आ0पू0रा0-एल0पी0जी0-59/2006 द्वारा होली के पावन अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के मार्गदर्शन के आलोक में मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार के कर कमलों से पूरे प्रदेश मंे 1.86 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातें में 1500 करोड़ रूपये की धनराशि निःशुल्क गैस सब्सिडी के अन्तर्गत अन्तरित की गयी थी, जिसका सजीव प्रसारण लोकभवन लखनऊ से आज दिनांक- 28.02.2026 को अपरान्ह 04.00 बजे से 05.00 बजे के मध्य किया गया, जिसका अवलोकन एवं भव्य कार्यक्रम जनपद बस्ती में आज दिनांक-28.02.2026 को अपरान्ह 04.00 बजे से 05.00 बजे के मध्य जनपद बस्ती के बस्ती क्लब में आयोजित कर सम्पन्न कराया गया, जिसमें कुल 700 लाभार्थी उपस्थित थें, जिनमें से 150 लोगो को प्रतीकात्मक चेक और सिलेण्डर का कटआउट उपलब्ध कराया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेश शुक्ल उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश शासन आमंत्रित विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री संजय चौधरी अध्यक्ष, जिला पंचायत बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती, मुख्य विकास अधिकारी बस्ती, अपर जिलाधिकारी बस्ती, जिला पूर्ति अधिकारी बस्ती, मा0 सांसद जी बस्ती के प्रतिनिधि श्री गुलाबचन्द्र सोनकर, मा0 विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि श्री सरोज मिश्रा, मा0 विधायक महादेवा के प्रतिनिधि श्री फूलचन्द्र श्रीवास्तव, मा0 विधायक सदर के प्रतिनिधि मो0 सलीम एवं श्री आलम प्रबन्धक बेगम खैंर बस्ती, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री भानुभास्कर कौल, श्री सुषील मिश्र, पूर्ति निरीक्षक श्री अषोक कुमार, श्री प्रवीण पाण्डेय, श्री अनुराग श्रीवास्तव, श्रीमती वन्दना तिवारी, श्रीमती मधु सिंह, सुश्री शालिनी पटेल, श्री आषुतोष यादव, श्री रामनारायण वर्मा, श्री नवीन चौधरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्ति निरीक्षक श्री कुलभूषण श्रीवास्तव द्वारा किया गया। जनपद बस्ती में कुल-583379 गैस कनेक्शन निर्गत है, जिसमें से 209753 निःशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्षन के है। उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को शासन द्वारा होली व दीपावली के पर्व पर निःशुल्क गैस रिफिलिंग की सुविधा उपलब्ध है, जिसके अन्तर्गत यदि गैस कनेक्शन धारक होली के उपलक्ष्य में माह मार्च, अप्रैल एवं मई में से किसी माह एक सिलेण्डर धनराशि जमाकर गैस भराते है, तो उसकी सब्सिडी की धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा पूरे मूल्य का भुगतान गैस कनेक्शनधारक के खातें में सीधे अन्तरित कर दिया जाता है। इसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार 556 रूपये एवं भारत सरकार 359.98 रूपये गैस कनेक्शन धारक के खातें में अन्तरित किया जाता है। इसी प्रकार दीपावली के उपलक्ष्य में माह अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर में से किसी एक माह के गैस रिफिल का धनराशि जमा कर गैस सिलेण्डर प्राप्त करने पर उसकी सब्सिडी भी गैस कनेक्शन धारक के खातें में ट्रांसफर किया जाता है, जिसका लाभ जनपद के 209753 उज्ज्वला लाभार्थियों को प्राप्त होता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य होली एवं दीपावली के त्योहार पर उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस रिफिल उपलब्ध कराकर उनके पर्व को खुशियों से पूर्ण किया जाना है, जिसके सम्बन्ध में मुख्य अतिथि श्री महेश शुक्ला उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश शासन एवं विशिष्ठ अतिथि श्री संजय चौधरी अध्यक्ष जिला पंचायत बस्ती द्वारा उपस्थित उज्ज्वला लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए उज्ज्वला योजना के सम्बन्ध में विस्तृत व्याख्यान देते हुए होली के त्योहार की बधाई दी गयी। अन्त में जिलाधिकारी महोदया की अनुमति से उक्त कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad