Type Here to Get Search Results !

सर्वोत्तम नगर पंचायत बनेगा नगर -नीलम सिंह राना

 नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने किया निर्माणाधीन परियोजनाओ का निरीक्षण

परियोजनाआंें को मार्च तक पूरा कराने का दिया निर्देश

नगर पंचायत नगर
बस्ती। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बुधवार को क्षेत्र की अनेक परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया।  उन्होंने अटल नगर वार्ड स्थित निर्माणधीन नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इन्होंने इसे मार्च तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। इसे इको फ्रेंडली बनाने का सुझाव दिया। श्रीमती राना इसके बाद राजा उदय प्रताप नगर वार्ड में बन रहे अंतरिक्ष प्रयोगशाला और डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी मार्च के अंतिम सप्ताह तक पूरा करने का निर्देश दिया जिससे विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाए। इसे वाई फाई और सोलर सिस्टम से जोड़ने निर्देश भी दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने भगत सिंह नगर वार्ड में निर्माणाधीन अंबेडकर पार्क और गुरु प्रसाद नगर वार्ड में बन रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इन दोनों परियोजनाओं में ठेकेदार ने बताया कि शासन द्वारा दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। श्रीमती राना ने निर्देश दिया कि शासन से समन्वय स्थापित कर धन अवमुक्त कराने की कार्यवाही की जाए और शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाए।अध्यक्ष ने जनता की मांग पर नगर कप्तानगंज मार्ग पर एक शौचालय कॉप्लेक्स बनवाने का आश्वाशन दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाने प्रयास जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad