आरएलएसएमसीआई इंटरनेशनल स्कूल में आधार कार्ड कैंप का सफल आयोजन
बस्ती आरएलएसएमसीआई इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा हेतु दिनांक 14 मार्च 2026 (शनिवार) को विद्यालय परिसर में आधार पंजीकरण एवं समाधान कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से लगभग 17 लोगों का नया/अपडेट आधार पंजीकरण किया गया तथा 45+ से अधिक लोगों की आधार संबंधी विभिन्न समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया गया।
कैंप में नाम संशोधन, पता सुधार, मोबाइल नंबर अपडेट एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य किए गए, जिससे अभिभावकों को काफी राहत मिली। अभिभावकों ने विद्यालय की इस जनहितकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। हम आधार अधीक्षक महोदय का हार्दिक धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने कैंप संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अभिषेक कुमार त्रिपाठी सर को सौंपी। अभिषेक कुमार त्रिपाठी सर ने यह दायित्व पूर्ण निष्ठा, कुशलता एवं सफलता के साथ निभाया।
इस आयोजन को सफल बनाने में आशीष सर, विमल सर एवं स्वप्निल सर तथा विद्यालय के अन्य अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा। उनके प्रयासों से यह कैंप सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीता खंडेलवाल एवं प्रबंधक श्री मुकेश खंडेलवाल के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
विशेष धन्यवाद बस्ती पोस्ट ऑफिस के रमेश चंद्र वर्मा को, जिन्होंने इस कैंप के संचालन हेतु महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। अंत में, इस कैंप को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्टाफ सदस्यों एवं उपस्थित जनसमूह का विद्यालय परिवार हृदय से धन्यवाद करता है। विद्यालय भविष्य में भी अभिभावकों की सुविधा हेतु ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।





