Type Here to Get Search Results !

योग को घर घर पहुंचायेंगे डॉ नवीन

 योग घर-घर पहुँचाने के लिए ‘योग365’ अभियान की शुरुआत : प्रो. डॉ. नवीन सिंह



बस्ती। विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि आयुष मंत्रालय और भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता के साथ अब योग तेजी से घर-घर तक पहुँच रहा है। इसी उद्देश्य से ‘हबिल्ड’ (#Habuild) के सहयोग से ‘योग365’ (#yoga365) अभियान की शुरुआत की गई है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सभी लोगों के लिए निःशुल्क दैनिक ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे देश के हर वर्ग के लोग योग से जुड़ सकें। यह विशेष कार्यक्रम 100 दिनों तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य योग को केवल एक व्यायाम या अभ्यास तक सीमित न रखकर उसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।
प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। ऐसे अभियान से लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से इस महाभियान से जुड़ने और योग के माध्यम से स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad