Type Here to Get Search Results !

सेंट्रल एकेडमी में मेधावियों का हुआ सम्मान

 सेन्ट्रल एकेडमी में परीक्षाफल का वितरणः मेधावियों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला




बस्ती। सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा 11 तक के छात्र-छात्राओं में परीक्षाफल का वितरण किया गया। निदेशक जे.पी. तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका, सहायक निदेशक अनुज तिवारी, अम्बुज तिवारी आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि जिन छात्रों के कम अंक आये हैं वे और अधिक परिश्रम करें। अधिकतम अंक अर्जित करने वाले छात्रों को मेडल, अंकपत्र, देकर पुरस्कृत किया गया।
नर्सरी में नित्या प्रथम, अर्सिया द्वितीय, अदिविका तृतीय, के.जी. में मान्या प्रथम, दिव्यांश, अस्तित्व द्वितीय, अलीना, प्रिशा तृतीय, प्रेप में शिवांश, निधि प्रथम, अरमान, आनवी द्वितीय, आयुष तृतीय, कक्षा 1 में अक्षित प्रथम, आयुष द्वितीय, वैश्णवी तृतीय, कक्षा 2 में सोनाक्षी प्रथम, रोहिका द्वितीय, ज्योति तृतीय, कक्षा 3 में आरूषी प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, चन्द्रपीड, श्रेष्ठ तृतीय, कक्षा 4 में नैना प्रथम, अर्थव द्वितीय, श्रद्धा तृतीय, कक्षा 5 में यशस्वी प्रथम, जनेरा द्वितीय, आदिति तृतीय, कक्षा 6 में प्रियांशी प्रथम, आर्यन द्वितीय, देवांश तृतीय, कक्षा 7 में एन्जल प्रथम, साक्षी द्वितीय, रवि तृतीय, कक्षा 8 में श्रेया प्रथम, अलका द्वितीय, अश्विनी तृतीय, कक्षा 9 में आराध्या प्रथम, कक्षा 11 में फरहान प्रथम, अमरनाथ द्वितीय, अभिज्ञान तृतीय स्थान पर रहे।
परीक्षाफल वितरण के अवसर पर निदेशक जे.पी. तिवारी ने कहा कि यह पूरा जीवन ही एक परीक्षा है। छात्रों को चाहिये कि वे पूरी मनोयोग से ज्ञानार्जन कर देश के सुयोग्य नागरिक बने। सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल में सर्वागीण विकास हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आबिद अरशद, द्विजेन्द्र मिश्र,  प्रियंका त्रिपाठी, ए.के. मिश्र,  रानी,  शिखा,  श्रेया, द्विवेदी, अमित सिंह, अंजली, सुधा गौड़, शम्स परवेज,  अंजली, रूचि आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad