Type Here to Get Search Results !

विशाल भंडारा फलाहार में दिया मातृ शक्ति, भक्ति का संदेश

 चैत्र नवरात्रि पर भव्य जागरण, विशाल भंडारा फलाहार में दिया मातृ शक्ति, भक्ति का संदेश



बस्ती। मंगलवार को नगर पंचायत भानपुर स्थित बैड़वा समय माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के छठवे दिन मंदिर ट्रस्ट के संयोजन में भव्य जागरण, विशाल भंडारा औरं फलाहार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और माता के जागरण से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आए। आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल दिखाई दिया।
 मुख्य अतिथि  पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और संस्कृति को मजबूत करते हैं। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन को सराहा। कहा कि मातृ शक्ति सर्व श्रेष्ठ है।  मनोज सिंह ने कहा कि “चैत्र नवरात्रि का पर्व हमारी आस्था और परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर जागरण और भंडारे का आयोजन कर हम सभी को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। हमें खुशी है कि इतने बड़े स्तर पर श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली, जिससे यह आयोजन सफल हुआ।”
 मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक बलवंत सिंह ने बताया कि “हर वर्ष की तरह इस बार भी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हमारा उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था देना और धार्मिक माहौल बनाए रखना है। ट्रस्ट के सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।”
बैड़वा समय माता मंदिर ट्रस्ट भानपुर, बस्ती के पदाधिकारियों में प्रबंधक  बलवंत सिंह, अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष हनुमंत सिंह, उपाध्यक्ष कमला सिंह सहित सदस्य मनोज सिंह, विकास सिंह, लल्लन सिंह, राजाराम तिवारी, वृजेश सिंह, रविप्रताप सिंह, बबलू सिंह एवं दीपू गैड़ा मौजूद रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में एस.डी.एम. भानपुर, रोली सिंह, विश्व हिन्दू महासभा के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिलाजीत सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, के.डी. पाण्डेय एवं बलराम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के भी उचित इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad