Type Here to Get Search Results !

जानडियर ट्रैक्टर की 21 किसानों को सौंपी गई चाभी

 बताई जानडियर ट्रैक्टर की खूबियां, 21 किसानों को सौंपी चाभी



बस्ती। जानडियर ट्रैक्टर के कंट्री हेड श्री राजेश सिन्हा ने किसानों को ट्रैक्टर के खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज खेती का मतलब सिर्फ खेत जोतना नहीं है, बल्कि इसका मतलब सटीकता और दक्षता है। जॉन डियर भारतीय किसानों के लिए उन्नत तकनीक लेकर आया है, जिससे उनका काम आसान और अधिक लाभदायक हो गया है। ट्रैक्टर का सही चुनाव आपके खेती को व्यवस्थित कर सकता है, आपको तनाव मुक्त रखता है। इस मौके पर 21 किसानों को ट्रैक्टर की चाभी सौपी। अखिलेश दूबे ने बताया कि हमारे सेल्स एवं सर्विस सेंटर पर ट्रैक्टर, रोटाबेटर आदि उपकरणो की बिक्री के साथ सर्विस सुविधा भी उपलब्ध है।

इस मौके पर डायरेक्टर सेल्स रमाकांत गर्ग, जोनल मैनेजर संजय भट्ट, एरिया मैनेजर सनी प्रसाद, सर्विश मैनेजर जसवन्त वर्मा, टी एम सर्वेश बहादुर, एस पी व्हीलर्स के निदेशक अखिलेश दूबे, निदेशक प्रदीप दूबे, सुनील सिंह, के वी पाण्डेय, अश्विनी तिवारी, रामचन्द्र यादव, प्रेम शंकर पाण्डेय, झिन्नं पाण्डेय,  गंगाराम चौधरी, पलटू राम, रामधारी यादव, कृष्ना मिश्र व अन्य बहुत से किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad