सी.बी.एस.ई. परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सीडीए एकेडमी विद्यालय में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक ई. अरविंद पाल जी एवं प्रबंध निदेशिका डॉ. अरुणा सिंह पाल ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के छात्रों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में भी अपनी पहचान बनाई। कक्षा 10वीं के छात्र अंशिका बरनवाल ने 98.8% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर (District Topper) बनकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
कक्षा 10 वीं के अन्य होनहार छात्रों में दिव्यांश श्रीवास्तव (98.4%), शिवांगी कसौधन (97.4%), सिंधुजा शुक्ला (97.2%), तेजस पटेल (93.8%), वैभव प्रजापति (93.6%), सनी (92.6%), अनूप शर्मा (92%), हिमांशु गौतम (92%), आभाष पांडेय (91.4%), लक्ष्मण (91%) आदि ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही हमारे विद्यालय की छात्रा अंशिका बरनवाल ने विज्ञान विषय में 100/100 अंक प्राप्त किए तथा वैभव प्रजापति एवं दिव्यांश श्रीवास्तव ने कंप्यूटर साइंस विषय में 100/100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण संजय यादव सर, अरशद सर, पंकज दुबे, रेनू पांडेय, अमन गुप्ता, सौरभ पांडेय, सौरभ भट्ट, श्याम सुंदर, राघवेंद्र त्रिपाठी, रजनीश वरुण, अभिषा पांडेय, सचिन अग्रहरि, राम मोहन पाल, शैलेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे एवं सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।





