Type Here to Get Search Results !

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के बच्चों ने लहराया परचम

 उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में आज कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम CBSE द्वारा घोषित कर दिया गया है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उर्मिला एजुकेशनल  एकेडमी के बच्चों ने सफलता का परचम लहराया। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा।



विद्यालय की छात्रा नित्या कसौधन  (97.0%), अर्नव वर्मा (97.0%), जोया हसन ( 94.0%) नवोदित झा (93.8%), रिद्धि पांडेय (93.4%), आभा द्विवेदी (93.4%), यशस्वी यादव (93.4%), सिद्धेश पांडेय (93.0%), शिवांश मणि (93.0%), श्रेया कसौधन (92.6%), जागृति गुप्ता (92.4%), प्रतिष्ठा पांडेय (92.0%), दिव्यांश मिश्रा (91.8%), शिफा खातून शाह (91.6%), उत्कर्ष (91.0%), आंचल (90.6%), वैष्णवी त्रिपाठी (90.0%), आर्य चौधरी (90.0%), सृष्टि पांडेय (90.0%), अंश शुक्ला (90.0%) एवं आयुषी उपाध्याय (90.0%) अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों को दिया, जिनके मार्गदर्शन, निरंतर प्रयास एवं परिश्रम ने विद्यार्थियों को सफलता के शिखर तक पहुंचाया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक विनय शुक्ला जी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि

“कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। आप सभी इसी प्रकार आगे बढ़ते रहें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।”

विद्यालय के शिक्षकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का संयुक्त प्रतिफल है।

प्रधानाध्यापिका महोदया ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि

“आप सभी अपने जीवन में ऊँचाइयों को प्राप्त करें, अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें तथा सदैव सच्चाई और परिश्रम के मार्ग पर अग्रसर रहें।”

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad