Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का इंजीनियर अरविंद पाल हजारों समर्थकों के साथ करेंगे भव्य अभिनंदन

 31 अगस्त को गृह जनपद पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, इंजीनियर अरविंद पाल हजारों समर्थकों के साथ करेंगे भव्य अभिनंदन



101 स्वागत स्थलों पर होगा अभिनंदन, करमा देवी महाविद्यालय के निकट सवा कुंतल फूलों से बनेगा स्वागत द्वार

101 स्वागत स्थलों पर होगा हरीश द्विवेदी का अभिनंदन, हजारों समर्थकों के जुटने की तैयारी

करमा देवी महाविद्यालय के पास सवा कुंतल फूलों से बनेगा भव्य स्वागत द्वार

21 ब्राह्मण करेंगे शंखनाद, 51 किलो फूलों की माला से होगा राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत

घघौआ से बस्ती तक स्वागत की तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

गृह जनपद में प्रथम आगमन को यादगार बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता




बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम प्रभारी तथा निवर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी के 31 अगस्त को सड़क मार्ग से अपने गृह जनपद बस्ती में प्रथम आगमन को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उनके स्वागत को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी की ओर से जिले में कुल 101 स्वागत स्थलों को चिन्हित किए जाने की बात कही गई है, जहां कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा।


वरिष्ठ भाजपा नेता एवं 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार इंजीनियर अरविंद पाल ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद की ओर से उनके स्वागत स्थल के लिए करमा देवी महाविद्यालय के निकट स्थान सुनिश्चित कराया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए हजारों समर्थकों के पहुंचने की तैयारी है।

स्वागत स्थल को आकर्षक बनाने के लिए करीब सवा कुंतल फूलों से भव्य स्वागत द्वार तैयार कराया जाएगा। इसके साथ ही 51 किलो फूलों से विशेष माला तैयार कर हरीश द्विवेदी का अभिनंदन किया जाएगा।

21 ब्राह्मण करेंगे शंखनाद, होगी पुष्प वर्षा

इंजीनियर अरविंद पाल ने बताया कि स्वागत समारोह में 21 ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद एवं पुष्प वर्षा के साथ राष्ट्रीय महामंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वागत कार्यक्रम को दिव्य और भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी ने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद गृह जनपद में उनका प्रथम आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अवसर है। इसी को देखते हुए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक स्वागत समारोह में शामिल होंगे।


भाजपा जिला महामंत्री अमृत वर्मा ने बताया कि हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर स्वागत के लिए जिले में कुल 101 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उनका स्वागत करेंगे।

उन्होंने बताया कि बस्ती जिले के अलावा गैर जनपदों और अन्य प्रदेशों से भी कुछ लोग बस्ती पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। घघौआ से लेकर होटल बालाजी प्रकाश तक सड़क मार्ग के विभिन्न स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की गई है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह, तैयारियां तेज

हरीश द्विवेदी के गृह जनपद आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। अलग-अलग स्थानों पर स्वागत की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रयास है कि 31 अगस्त को राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर बस्ती में ऐसा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाए, जिसकी चर्चा लंबे समय तक लोगों के बीच बनी रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad