Type Here to Get Search Results !

बारिश के बीच हुई पुष्पवर्षा, पलकें बिछाये रहे लोग

 *बस्ती में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत, वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ अभिनंदन*



*बस्ती।* भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री, लोकप्रिय पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी का आज जनपद बस्ती में प्रथम आगमन पर भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया।


कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान गेट के समीप आयोजित स्वागत समारोह में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान हरीश द्विवेदी को विशाल पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया।


स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम, भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय महामंत्री बनना बस्ती ही नहीं, पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव की बात है। शीर्ष नेतृत्व ने एक जमीनी कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में पार्टी असम सहित देशभर में और मजबूत होगी।


वहीं हरीश द्विवेदी ने बस्ती की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्ती मेरी कर्मभूमि है और यहां का प्यार ही मेरी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad