Type Here to Get Search Results !

एसडीएम के बोर्ड परीक्षा केंद्र पर पहुँचते ही मचा हड़कंप

 एसडीएम हरैया गुलाबचंद ने संत कबीर इंटर कॉलेज कप्तानगंज व अन्य कई सेंटरो में चल रही बोर्ड परीक्षा का लिया जायजा।


आपको बता दें कि बस्ती जिले में बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है,वहीं परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है ।आज एसडीएम हरैया गुलाबचंद ने संत कबीर इंटर कॉलेज कप्तानगंज में पहुंचकर यहां परीक्षा का जायजा लिया ,साथ ही साथ कई कक्षाओं में पहुंचकर उन्होंने जांच पड़ताल किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न करना हम सबकी जिम्मेदारी है ।हमारा प्रयास है  कि परीक्षा को नकल विहीन कराया जाए।इसके साथ एसडीएम ने कई अन्य परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad